मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट की टीम ने मानवता की एक शानदार मिसाल पेश की है। प्रदेश भर में ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था और बेसहारा पशुओं के लिए भोजन सेवा लगातार की जा रही है, जिससे सैकड़ों जीवों को इस तपती धूप में राहत मिल रही है।


इस सराहनीय अभियान को आगे बढ़ाने में बबली कंवर, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, कल्याण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कुलदीप सिंह राजपूत एवं उनकी समस्त टीम का विशेष योगदान रहा है। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर समर्पण और सेवा भावना के साथ यह कार्य किया, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। ट्रस्ट के संस्थापक रघुवंश उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिका उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर जारी है, जिसका उद्देश्य है समाज में सेवा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाना।


संस्था ने आम जनता से भी अपील की है कि इस गर्मी में अपने घरों और आसपास पक्षियों के लिए पानी रखें और पशुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करें, ताकि हर जीव सुरक्षित और स्वस्थ रह सके।


