मुंबई के ललित होटल में खुलेआम ड्रग्स बिक्री का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई से बचने का दावा।

Date:

श्रीश उपाध्याय / मुंबई वार्ता

मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावों के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सहार पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले The Lalit Mumbai के ‘किटी सु क्लब’ में खुलेआम ड्रग्स बिकने के आरोप लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई से बचने का आरोप लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के पत्रकार ग्रुप में सुबह करीब 10 बजे एक वीडियो साझा किया गया। इस वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक व्यक्ति ने पुलिस के सामने क्लब में ड्रग्स लेकर जा रहे एक युवक को रोका और उसकी तलाशी लेने की मांग की। बावजूद इसके, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि संबंधित युवक ने ड्रग्स अपने मोजे में छिपा रखा था। यह जानकारी सामने आने के बाद भी पुलिस ने न तो युवक की तलाशी ली और न ही किसी प्रकार की जांच करने की कोशिश की।

इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इस घटना से यह स्पष्ट होता दिख रहा है कि पुलिस के दावों और जमीनी हकीकत में अंतर हो सकता है। एक ओर जहां मुंबई पुलिस ड्रग्स तस्करों और पैडलरों की जानकारी देने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील करती है, वहीं दूसरी ओर जब मौके पर जानकारी मिलती है तो अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के आरोप सामने आते हैं।

उक्त मामले के बारे मे पूछे जाने पर जोन 8 के पुलिस उपायुक्त मनीष केलवेनिया ने कहा कि, ” हम मामले की जांच कर रहे हैं। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

इसी मामले पर स्थानीय भाजपा विधायक पराग आलवणी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन ‘साहब’ ने फोन नहीं उठाया। स्थानीय कॉंग्रेसी सांसद वर्षा गायकवाड़ से भी बात करने की कोशिश नाकामयाब रही।अब जिस इलाके में ऐसे कान में तेल डालकर सोने वाले जनप्रतिनिधि रहेंगे तो उस इलाके की पुलिस से आप क्या अपेक्षा कर सकते हैं ?

जनता की जानकारी के लिए बता दे कि मुंबई के बोरीवली इलाके में भाजपा विधायक संजय उपाध्याय की तत्परता के कारण किसी की हिम्मत नहीं हो रही है कि रास्तों पर शराब सेवन भी कर सके।अगर कोई शराब सेवन करते हुए दिखाई दिया तो स्वयँ विधायक संजय उपाध्याय रास्तों पर आकर कार्रवाई की पहल करते हैं। आपके इलाकों में अगर ड्रग्स बिक रही है तो उसके लिए पुलिस तो जवाबदार है ही लेकिन आपके जनप्रतिनिधि भी उतने ही जवाबदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related