मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी हिरासत में।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

दक्षिण मुंबई स्थित प्रतिष्ठित होटलों ताज और ट्राइडेंट को मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा फोन कॉल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। कॉल में होटल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस और सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया।


जोन 1 के पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुढे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों होटलों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी। बम निरोधक दस्ते (BDDS) और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और स्थिति को सुरक्षित घोषित कर दिया गया।
इस संबंध में कोलाबा पुलिस स्टेशन में गैर-संज्ञेय अपराध (NC) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी की पहचान संतोष सावंत के रूप में की, जो नवी मुंबई के पनवेल स्थित विचुंबे गांव का निवासी है।

पुलिस उपायुक्त मुढे ने यह भी बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कॉल किसी शरारत या अफवाह फैलाने के उद्देश्य से किया गया हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


अधिकारियों के अनुसार, ऐसे फर्जी धमकी भरे कॉल को गंभीरता से लिया जाता है, क्योंकि इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है बल्कि आम जनता में भय का माहौल भी बनता है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एनसीपी (शरद पवार) में जल्द होगा संगठनात्मक फेरबदल, सांसदों पर ‘ऑपरेशन’ कभी सफल नहीं होगा: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...