धोखेबाजो को ठाणे जेल में मिल रही है VIP सुविधा !

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई से सटे ठाणे जिले के ठाणे जेल में धोखेबाजी के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को VIP सुविधाएं देने का आरोप लगाया जा रहा है।इस प्रकार का आरोप आदर्श समाज सेवक संघ के अफजल खान ने लगाया है।

अफजल खान ने बताया कि धोखेबाजी के मामले में जेल के 2351/M -31, कालापानी बराक में बंद अरविंद मुरलीधर श्रीवास्तव को VIP सुविधाएं प्रदान कर रहा है।ज्ञात हो कि चारकोप पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर (NCRB IIF-1 फॉर्म) के अनुसार, आरोपी व्यक्तियों ने बिज़नेस और सरकारी कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का झांसा देकर कई किश्तों में रकम वसूली।

विनोद शुक्ला की शिकायत में बताया गया है कि आरोपी अरविंद श्रीवास्तव और उसके सहयोगियों ने पीड़ित को सरकारी अधिकारियों से पहचान और बड़े प्रोजेक्ट दिलाने का भरोसा दिलाया। इस भरोसे में आकर शिकायतकर्ता ने जुलाई 2021 से लेकर 2022 के अंत तक अलग-अलग बैंक खातों और नकद रूप में लाखों रुपये ट्रांसफर किए।दस्तावेज़ों के अनुसार, भुगतान पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, केनरा बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के खातों में किया गया। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई में कई बार नकद रकम भी दी गई।

आरोप है कि कुल मिलाकर 95.50 लाख रुपये लिए गए, जबकि बदले में कोई काम या कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला।एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज़ और सरकारी कनेक्शन का हवाला देकर पीड़ित का विश्वास जीता। बाद में जब काम पूरा नहीं हुआ, तो संपर्क टालने लगे और पैसे वापस नहीं किए।पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस निरीक्षक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी अरविंद कुमार मुरलीधर श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में तीन अन्य आरोपी संजय रमेश जैन, संतोष श्रीवास्तव और विवेक श्रीवास्तव की पुलिस तलाश कर रही है।अब सामाजिक संस्था आदर्श समाज सेवक संघ ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद अरविंद मुरलीधर श्रीवास्तव से लाखों रुपये की रिश्वत लेकर जेल प्रशासन उसे VIP सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

इस मामले के बारे में पूछे जाने पर ठाणे जेल की एस.पी. रानी भोसले ने कहा कि, ” जेल में सभी कैदियों के साथ समान बर्ताव किया जाता है। फिर भी मैं इस मामले की जांच करूँगी और सटीक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बाणगंगा के नायक रॉकी क्रास्टो नहीं रहे।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के सुप्रसिद्ध बाणगंगा क्षेत्र की...

कचरा उठाने के नाम पर बीएमसी कर रही है सैकड़ों करोड़ की हेराफेरी !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई का कचरा उठाने के नाम...

मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रफुल लोढ़ा की गिरफ्तारी को मंजूरी, ईडी को हिरासत में लेकर जांच की अनुमति।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को विशेष अदालत...