मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद “अनुशल्य जिज्ञासा” में पालघर जिले की प्रसिद्ध स्त्रीरोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ तथा आयुर्वेद तज्ञ डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे को “सुश्रुतरत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 8 मई 2026 को डी. वाय. पाटील यूनिवर्सिटी, मुंबई में आयोजित “नेशनल सिम्पोजियम ऑफ पैरासर्जिकल प्रोसीजर्स” के दौरान प्रदान किया गया।


डॉ. ऋजुता दुबे श्री नरसिंह के दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट की विश्वस्त तथा नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के स्त्रीरोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग की प्रमुख हैं। उन्हें पालघर जिले में आयुर्वेद शिक्षा, महिलाओं के स्वास्थ्य, स्त्रीरोग एवं प्रसूति सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समर्पित कार्य के लिए सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (MARBISM) एवं नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) के अध्यक्ष डॉ. मुकुल पटेल, डी. वाय. पाटील स्कूल ऑफ आयुर्वेद के डीन डॉ. महेश कुमार हारित, पोदार आयुर्वेद कॉलेज वरली की डीन डॉ. संपदा संत, कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. अमरप्रकाश द्विवेदी, डी. वाय. पाटील संस्था की व्यवस्थापक विश्वस्त राजलक्ष्मी पाटील तथा आयुर्वेद व्यासपीठ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनय वेलणकर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
डॉ. ऋजुता दुबे को मिले इस सम्मान को नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया गया। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे, प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे, महाविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं अस्पताल स्टाफ ने उनका अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।


