रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र के वाडा,दहाणू तथा विक्रम गड़ तालुका में वहां के ईंट भट्ठों पर भीषण गर्मी में काम करने वाले 140 आदिवासी मजदूर परिवार को पवई के गुप्ता परिवार द्वारा भोजन सामग्री तथा छाता का वितरण किया गया ।इस कार्यक्रम का आयोजन वसई पूर्व जूचंद्र की शिव छत्रपति समाज सेवा मंडल द्वारा किया गया था।


शिव छत्रपति समाज सेवा मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाटिल ने बताया कि पवई के उद्योगपति सुभाष गुप्ता ने अपने स्व पुत्र साकार गुप्ता की 22 वीं स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में वहां के ईंट भट्टों पर काम करने वाले 140 आदिवासी परिवार को चावल,दाल, चना दाल, शक्कर,चाय पत्ती, तेल मसाला, हल्दी,नमक,बिस्किट रवा सहित कई अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया।


इस अवसर पर सुबोध गुप्ता, रामस्वरूप अग्रवाल, भाताने गांव के सरपंच,उप सरपंच, पूर्व सभापती, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, समाज सेवक किरण म्हात्रे, मिलिंद पाटिल, धर्माजी म्हात्रे, विद्याधर भोईर आदि उपस्थित थे।


