आपत्तिजनक ‘कुर्बानी’ विज्ञापन पर विवाद, मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित आपत्तिजनक विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में कुरार पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस बात की जानकारी पूर्व भाजपा नगर सेवक विनोद मिश्रा ने दी है।

विनोद मिश्रा की शिकायत के अनुसार, “BOOK YOUR QURBANI HISSA” शीर्षक वाले विज्ञापन में गाय का चित्र, 1600 रुपये प्रति हिस्सा राशि, मोबाइल नंबर 9773438913 तथा GPay और PhonePe के लोगो का कथित तौर पर बिना अनुमति उपयोग किया गया है।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि गाय के चित्र को कुर्बानी से जोड़कर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। साथ ही GPay और PhonePe के लोगो के इस्तेमाल को ट्रेडमार्क उल्लंघन और संभावित धोखाधड़ी बताया गया है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह की सामग्री मुंबई में सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है।

मांग की गई है कि संबंधित मोबाइल नंबर के धारक की पहचान कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में Mumbai Police के पुलिस आयुक्त को भी प्रतिलिपि भेजी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग...

ईंधन महंगाई और भीषण गर्मी का असर, मुंबई-नवी मुंबई में सब्जियों के दाम आसमान पर।

मुंबई वार्ता संवाददाता वैश्विक राजनीतिक तनाव और जारी ईरान-अमेरिका-इज़राइल...

मुंबई के बोरीवली स्थित एनेक्स मॉल में भीषण आग, जिम में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के बोरीवली इलाके में स्थित...

कोकण के किसानों के समर्थन में कांग्रेस का मोर्चा, सरकार पर दमनकारी कार्रवाई का आरोप।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि...