श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के माहिम इलाके में शुक्रवार तड़के एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे रहेजा हॉस्पिटल के गेट के पास हुई।


पुलिस उपायुक्त महेंद्र पंडित के अनुसार, मृतक का आरोपी नंबर-1 के साथ किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर छह आरोपियों ने युवक पर हाथ और मुक्कों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मामले में माहिम पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 103, 115, 189, 190, 191 और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।


