उन्नति तिवारी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियरावासी गांव के मूल निवासी तथा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में डीआरडीए में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत कैलाश तिवारी की बेटी उन्नति तिवारी ने सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में रहने वाले उनके परिवार वालों समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यहां उल्लेखनीय है कि उन्नति के पिता केएन तिवारी अल्मोड़ा जिले में डीआरडीए में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वह जिले में पहले भी जिला विकास अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी ममता तिवारी गृहिणी हैं । उन्नति के चाचा विपिन तिवारी ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में टॉपर छात्रा रही। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गुरूजनों व नात रिश्तेदारों के साथ- साथ परिवार वालों और क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्नति के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मंत्रियों के काफिले आधे क्यों, सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने में शर्म आती है क्या? — वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता वर्षा गायकवाड़ ने केंद्र और महाराष्ट्र...

आदिवासी परिवार को छाता एवं भोजन सामग्री वितरित ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के वाडा,दहाणू तथा...

अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी से ₹17.5 करोड़ की कथित ठगी, मुंबई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने...

मध्य रेलवे का कुर्ला-भांडुप सेक्शन में नाइट ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता सेंट्रल रेल्वे ने विद्याविहार स्टेशन पर...