25 मई से बंद होगी गेटवे ऑफ इंडिया-मांडवा फेरी सेवा, 31 अगस्त तक रहेगा मानसून ब्रेक।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई से अलीबाग जाने वाले हजारों यात्रियों और पर्यटकों के लिए अहम खबर है। गेटवे ऑफ इंडिया से रायगढ़ जिले के मांडवा के बीच चलने वाली यात्री फेरी सेवा 25 मई 2026 से बंद कर दी जाएगी। महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड ने मानसून के दौरान सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 31 अगस्त 2026 तक सेवा स्थगित रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही मुंबई-मांडवा जल परिवहन का मौजूदा सीजन समाप्त हो जाएगा और 25 मई इस मार्ग पर यात्रा का आखिरी दिन होगा।


हर साल की तरह इस बार भी समुद्र में ऊंची लहरें, तेज हवाएं और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पावसाळे के दौरान अरब सागर में समुद्र काफी उग्र हो जाता है, जिससे यात्री नौकाओं की सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाता है। संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए एहतियातन फेरी सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया है।


पीएनपी, मालदार, अजंठा समेत अन्य निजी कंपनियों की गेटवे-मांडवा मार्ग पर चलने वाली फेरी बोट सेवाएं 26 मई से 31 अगस्त तक बंद रहेंगी। हालांकि, मांडवा से भाऊचा धक्का के बीच चलने वाली रो-रो सेवा जारी रहेगी, जिससे वाहन चालकों और कुछ यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा दिघी-आगरदांडा जेट्टी मार्ग पर जल परिवहन भी चालू रहेगा।


अलीबाग मुंबईकरों के लिए बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। कम समय, कम खर्च और समुद्री सफर के रोमांच के कारण गेटवे-मांडवा फेरी सेवा को सालभर भारी प्रतिसाद मिलता है। खासकर सप्ताहांत और छुट्टियों में हजारों पर्यटक इसी मार्ग से अलीबाग, नागांव, काशिद और मुरुड जैसे पर्यटन स्थलों की ओर जाते हैं। लेकिन अब अगले तीन महीनों तक सेवा बंद रहने से यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा।


फेरी सेवा बंद होने से अलीबाग का सफर अपेक्षाकृत अधिक समय लेने वाला और महंगा हो सकता है। मुंबई से सड़क मार्ग के जरिए अलीबाग पहुंचने में ज्यादा समय लगता है, जिससे पर्यटकों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ सकता है। वहीं रायगढ़ जिले के पर्यटन कारोबार पर भी इसका प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय होटल व्यवसायी, रिसॉर्ट संचालक, दुकानदार और पर्यटन से जुड़े कई व्यवसाय इस जल परिवहन सेवा पर निर्भर रहते हैं।


महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड ने संबंधित कंपनियों को आधिकारिक पत्र भेजकर मानसून अवधि में सेवा बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यात्रियों से 25 मई से पहले अपने सफर की योजना बनाने और मानसून के दौरान सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। बताया गया है कि सितंबर के पहले सप्ताह में मौसम की समीक्षा के बाद फेरी सेवा दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग...

ईंधन महंगाई और भीषण गर्मी का असर, मुंबई-नवी मुंबई में सब्जियों के दाम आसमान पर।

मुंबई वार्ता संवाददाता वैश्विक राजनीतिक तनाव और जारी ईरान-अमेरिका-इज़राइल...

मुंबई के बोरीवली स्थित एनेक्स मॉल में भीषण आग, जिम में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के बोरीवली इलाके में स्थित...

कोकण के किसानों के समर्थन में कांग्रेस का मोर्चा, सरकार पर दमनकारी कार्रवाई का आरोप।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि...