नीट पेपर लीक मामले को लेकर मुंबई यूथ कांग्रेस की मुंबई मेट्रो में यात्रियों से संवाद करते हुए जनजागरण मुहिम।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन के नेतृत्व में आज मुंबई यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुंबई मेट्रो में यात्रा करते हुए NEET पेपर लीक मामले के विरोध में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक रैकेट के खिलाफ नाराज़गी व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार की भूमिका की निंदा की गई।

मुंबई मेट्रो में यात्रा कर रहे हजारों यात्रियों तक पहुंचते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक से संबंधित विस्तृत जानकारी वाले पर्चे वितरित किए। इन पर्चों में देशभर में सामने आए विभिन्न पेपर लीक मामलों की जानकारी, गिरफ्तार आरोपियों की पृष्ठभूमि, तथा पेपर लीक रैकेट और सत्ताधारी भाजपा से जुड़े लोगों के बीच संबंधों का उल्लेख किया गया था। “पेपर लीक केवल परीक्षा व्यवस्था की गलती नहीं, बल्कि यह संगठित भ्रष्ट व्यवस्था की देन है,” ऐसा आरोप इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया।

इस अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने यात्रियों से संवाद करते हुए कहा कि लाखों छात्रों की मेहनत पर पानी फेरने वाले इस घोटाले के कारण देश के युवाओं में भारी असंतोष पैदा हुआ है। “छात्र दिन-रात मेहनत करके परीक्षा देते हैं, लेकिन अगर सत्ता के संरक्षण में पेपर बेचे जा रहे हों तो सामान्य छात्र न्याय कहां मांगें?” ऐसा सवाल यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाया।

यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन ने कहा कि, “NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना अत्यंत गंभीर मामला है। लाखों छात्रों का करियर, अभिभावकों के सपने और विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत एक भ्रष्ट रैकेट की वजह से बर्बाद हो रही है। देश की युवा पीढ़ी को न्याय देने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। पेपर लीक मामले के कई आरोपी भाजपा से जुड़े होने की जानकारी सामने आ रही है। पुणे की जिन संस्थाओं में कुछ आरोपी कार्यरत थे, उन संस्थाओं के भी भाजपा से संबंध होने की चर्चा है। पेपर लीक मामले के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण ही ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “अब तक NEET परीक्षा रद्द होने के कारण चार छात्रों ने आत्महत्या की है। यह सरकारी हत्या है। इसके लिए जिम्मेदार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है।”उन्होंने आगे कहा कि, “देश की हर प्रतियोगी परीक्षा के आसपास भ्रष्टाचार का जाल तैयार हो चुका है। बेरोजगारी से पहले ही परेशान युवाओं के भविष्य के साथ यह क्रूर खेल खेला जा रहा है। सरकार छात्रों को सुरक्षा देने में विफल साबित हो रही है। यूथ कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष जारी रखेगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और छात्रों को न्याय मिलने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”

यूथ कांग्रेस के इस जनजागरण अभियान को मेट्रो यात्रियों ने भी समर्थन देते हुए छात्रों के मुद्दों पर आवाज उठाने की आवश्यकता बताई। इस अभियान में यूथ कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पालघर में भीषण सड़क हादसा: 13 लोगों की मौत, कई घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के पालघर जिला में सोमवार...

स्थानीय नागरिकों की भागीदारी से विकसित हों उद्यान और मैदान : महापौर रितू तावडे।

मुंबई महानगरपालिका के एन विभाग क्षेत्र के उद्यानों और...

अवैध अप्रवासन पर कोई समझौता नहीं।

प्रो. शांतिश्री धुलिपुडी पंडित(जेएनयू (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई वार्ता बौद्धिक और...