गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए प्रभू नयन फाउंडेशन की अनूठी पहल, मुंबई-नाशिक में 100 से अधिक प्याऊ स्थापित।

Date:

रवीन्द्र मिश्र/मुंबई वार्ता

भीषण गर्मी और तेज धूप में प्यास से परेशान पशु-पक्षियों के लिए सामाजिक संस्था “प्रभू नयन फाउंडेशन” ने अनूठी पहल शुरू की है। वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था अब मुंबई, नाशिक और इगतपुरी में मूक पशु-पक्षियों के लिए बड़े स्तर पर प्याऊ व्यवस्था कर रही है।


फाउंडेशन के चेयरमैन नितिन मवानी ने बताया कि इंसानों को पीने का पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता है, लेकिन पशु-पक्षियों की पीड़ा को समझने वाला कोई नहीं होता। इसी सोच के साथ संस्था ने अब तक 100 से अधिक स्थानों पर मिट्टी के बड़े बर्तनों और कटोरों में पानी की व्यवस्था की है, ताकि पक्षी और अन्य मूक प्राणी गर्मी में राहत पा सकें।


उन्होंने बताया कि संस्था ऐसे पशु-पक्षी प्रेमी लोगों का चयन कर रही है, जो नियमित रूप से इन प्याऊ की देखभाल कर सकें। संस्था की ओर से मिट्टी के बड़े कटोरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्हें पेड़ों की छांव वाली जगहों पर रखा जाता है। इन बर्तनों में पानी भरकर रखा जाता है, जहां पक्षी आकर आसानी से पानी पी सकें।


फाउंडेशन के प्रेसिडेंट आनंद मवानी ने बताया कि इस सेवा अभियान में समाज के कई लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मांडसी प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के राजेश मदान, साई सहाय समिति के अध्यक्ष राजेश परुलेकर सहित 100 से अधिक परिवार इस “पक्षी प्याऊ सेवा” से जुड़ चुके हैं।


संस्था का उद्देश्य केवल पानी उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों में पशु-पक्षियों और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना भी है। गर्मी के मौसम में यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

NEET की तरह MH-CET में भी बड़े घोटाले का आरोप, कम अंक पाने वाले छात्र बने 100 पर्सेंटाइल टॉपर : सचिन सावंत।

मुंबई वार्ता संवाददाता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव...

पूर्व नगरसेवक सुरेश ठाकुर के निधन से वाकोला में शोक की लहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका में 2 बार नगरसेवक...

मुंबई के सरकारी ब्लड बैंकों में खून की कमी, थैलेसीमिया मरीजों की बढ़ी परेशानी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के सरकारी अस्पतालों के ब्लड...