मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के पहले कांदळवन (मैंग्रोव) उद्यान के लोकार्पण समारोह की तारीख तय कर दी गई है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 28 मई 2026, गुरुवार को सुबह 10:30 बजे गोराई, बोरीवली स्थित ‘भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी कांदळवन उद्यान’ में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी बोरीवली से भारतीय जनता पार्टी विधायक संजय उपाध्याय ने दी है।


उन्होंने बताया कि भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की भी प्रमुख उपस्थिति रहेगी।


इसके अलावा राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक, मुंबई उपनगर के पालकमंत्री आशीष शेलार, सहपालकमंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा तथा जनसेवक गोपाल शेठी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि यह उद्यान पर्यावरण संरक्षण और मैंग्रोव संवर्धन की दिशा में महाराष्ट्र का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उद्घाटन समारोह को लेकर स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।


