पवई में हत्या का खुलासा: पुराने विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी सूरत से गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


मुंबई के पवई पुलिस थाना क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पवई पुलिस थाने के अपराध कक्ष 10, गुंडा प्रतिबंधक शाखा और गुन्हे अन्वेषण विभाग (गुअवि) मुंबई की टीम ने संयुक्त रूप से की।


पुलिस के अनुसार, पवई पुलिस थाने में 24 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता विजय अर्जुन घाडगे (38), जो पवई पुलिस थाने में पुलिस शिपाई के पद पर कार्यरत हैं, की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया।


घटना पवई के तुंगा गांव स्थित लोढ़ा सुप्रीमस आउटर गेट, साकी विहार रोड के पास हुई थी। यहां युसुफ नामक 55 वर्षीय व्यक्ति पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। आरोपी ने युसुफ के सीने के बाएं हिस्से पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।


मामला दर्ज होने के बाद अपराध कक्ष की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान दीपक उर्फ दीप नथप्रसाद वर्मा (26) के रूप में हुई। आरोपी के सूरत, गुजरात में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि एक सप्ताह पहले हुए विवाद की रंजिश में उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का निवासी है और फिलहाल पवई के तुंगा गांव में रह रहा था।


आरोपी का पता:
दीपक उर्फ दीप नाथूप्रसाद वर्मा (26), डी शिवम स्कूल के पास, तुंगा गांव, पवई, मुंबई। मूल निवासी – लोली टिका मऊ, पुलिस स्टेशन बिसंडा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश।


यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (गुन्हे) अनिल कुंभारे, अपर पुलिस आयुक्त कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले और सहायक पुलिस आयुक्त सदानंद राणे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विशाल राजे एवं उनकी टीम ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अंतरराष्ट्रीय स्तर का संगीत महाविद्यालय बनेगा कला और संगीत शिक्षा का नया केंद्र: चंद्रकांत पाटील।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार द्वारा निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय...

मुंबई मेट्रो-6 परियोजना की लागत में ₹441 करोड़ की बढ़ोतरी, आरटीआई से हुआ खुलासा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई मेट्रो-6 परियोजना की लागत...

खार दांडा समुद्र में मछली पकड़ने गई नाव पलटी, एक मछुआरे की मौत।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के खार (पश्चिम) इलाके में...

महाराष्ट्र पर बढ़ते कर्ज और ठेकेदारों के बकाया भुगतान को लेकर सरकार घिरी, एनसीपी (एसपी) का बड़ा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में बढ़ते सार्वजनिक कर्ज और...