मुंबई वार्ता संवाददाता

समाजसेवी और उद्यमी शांति सुदामा ग्रुप के चेयरमैन दीपक राय ने आज ठाणे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगपति इंद्रेश राय के निवास पर मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा नगरसेवक मनोहर डूंबरे, युवा उद्योजक अंकित राय व शिप्रा राय भी उपस्थित थे।


दीपक राय के आगमन पर सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया।दीपक राय भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के वरिष्ठ नेता के रूप में भी सक्रिय हैं। सामाजिक कार्यों, युवाओं को प्रोत्साहन देने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों के कारण उन्हें युवाओं के बीच एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है।आजमगढ़ के विकास को लेकर दीपक राय से लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि उद्योग, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में उनके प्रयास आने वाले समय में क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।


ठाणे दौरे के समय भी उन्होंने सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों से संवाद किया। दीपक राय को युवाओं के बीच ‘यूथ आइकॉन’ के रूप में भी पहचान मिल रही है।


