मुंबई पुलिस ने लौटाई 2.44 करोड़ रुपये की चोरी गई संपत्ति, 222 मोबाइल और 16 मोटरसाइकिलें मालिकों को सौंपीं।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

दक्षिण प्रादेशिक विभाग-1 के अंतर्गत आने वाले कुलाबा, कफ परेड, मरीन ड्राइव, आजाद मैदान, एम.आर.ए. मार्ग, डोंगरी और सर जे.जे. मार्ग पुलिस थानों द्वारा विशेष अभियान चलाकर चोरी और गुम हुई संपत्तियों को बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपा गया।


पुलिस आयुक्त मुंबई देवेन भारती , संयुक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा (कानून एवं सुव्यवस्था) तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण प्रादेशिक विभाग) के मार्गदर्शन में 29 नवंबर 2025 से 11 जून 2026 के बीच यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुंबई, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से कुल 222 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइलों का पता सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और तकनीकी जांच के आधार पर लगाया गया।


इसके अलावा गुप्त सूचना और जांच के आधार पर 16 मोटरसाइकिलें, सोने के आभूषण, नकदी, महंगी घड़ियां और लैपटॉप सहित कुल 2 करोड़ 44 लाख रुपये मूल्य का मुद्देमाल बरामद किया गया।


इन बरामद वस्तुओं को उनके असली मालिकों को लौटाने के लिए 12 जून 2026 को आजाद मैदान स्थित प्रेरणा हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 पीड़ित नागरिक उपस्थित रहे।

दक्षिण प्रादेशिक विभाग-1 के पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया के हाथों मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, सोने के आभूषण, नकदी, महंगी घड़ियां और लैपटॉप उनके मालिकों को सौंपे गए।


अपनी खोई हुई वस्तुएं वापस मिलने पर नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुंबई पुलिस के कार्य की सराहना की और पुलिस विभाग का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते नाकाम रही भड़काऊ तत्वों की कोशिश।

मुंबई वार्ता संवाददाता राजधानी लखनऊ के इको गार्डन...

महिला महापौर का बार-बार दुरुपयोग अनुचित, बीएमसी कामकाज में अनधिकृत हस्तक्षेप बंद हो : एडवोकेट अमोल मातेले।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...