मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन एवं उत्तर भारतीयों से संवाद कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समाज की बड़ी भागीदारी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में स्थानीय शिवसेना विधायक प्रकाश दादा सुर्वे, मुंबई महानगरपालिका के वर्तमान उपमहापौर संजय घाडी तथा शिवसेना नेता संजय निरुपम की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस अवसर पर शिवदयाल मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती प्रदान की। इसके अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) तथा अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विकासवादी दृष्टिकोण और शिवसेना के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी में प्रवेश किया।


कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और उत्तर भारतीय समाज की सक्रिय सहभागिता को शिवसेना के प्रति बढ़ते विश्वास के रूप में देखा गया। इस दौरान नवप्रवेशित सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर उत्तर भारतीय सेना के महाराष्ट्र अध्यक्ष गुलाब दुबे, मुंबई अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, विभाग प्रमुख राम यादव, विभाग प्रमुख मनोहर देसाई, विभाग प्रमुख मीना ताई और संजना ताई समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजन समिति की ओर से राजेश मिश्रा, अमित पांडे, राजेश मौर्य, संतोष जायसवाल, रवि पाठक और सुभाष तिवारी ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के समापन पर शिवदयाल मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उत्तर भारतीय समाज की इस व्यापक भागीदारी ने यह संकेत दिया कि मुंबई में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर उनकी सक्रियता लगातार बढ़ रही है तथा शिवसेना के प्रति समर्थन का दायरा भी विस्तृत हो रहा है।


