बागी सांसदों ने सिर्फ उद्धव ठाकरे नहीं, महाविकास आघाड़ी और जनता से भी की गद्दारी, जनता ही सिखाएगी सबक : हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

मुंबई, श्रीश उपाध्याय

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह सांसदों की बगावत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी के साथ ही नहीं, बल्कि कांग्रेस, महाविकास आघाड़ी और जनता के साथ भी विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि जनता ने महायुति के खिलाफ मतदान कर इन सांसदों को जिताया था और भविष्य में वही जनता ऐसे गद्दारों को सबक सिखाएगी।

सपकाल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ये छहों सांसद महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार थे और उनके लिए कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रचार किया था। जनता ने उन पर भरोसा जताकर उन्हें संसद भेजा, लेकिन अब उनकी बगावत उन सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के विश्वास का अपमान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पैसों के लिए बिकने वाले लोग जनता की सेवा नहीं कर सकते। ऐसे लोग केवल अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं और किसी के भी सच्चे नहीं हो सकते।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चुनाव प्रक्रिया ‘पैसा फेंको, तमाशा देखो’ का खेल बनकर रह गई है। यदि चुनाव में जीत नहीं मिलती तो धनबल के जरिए निर्वाचित प्रतिनिधियों को तोड़ने का प्रयास किया जाता है और जरूरत पड़ने पर अन्य संस्थाओं का इस्तेमाल किया जाता है।

हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की राजनीतिक संस्कृति लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि देश की विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव और भय का माहौल बनाकर शासन चलाया जा रहा है, जो चिंताजनक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डॉ योगेश दुबे को मिली मुंबई भाजपा प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित तथा...

विले पार्ले में बेकाबू इलेक्ट्रिक कार ने तीन दोपहिया सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौत; दो घायल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विलेपार्ले पूर्व स्थित स्टेशन रोड पर...

अब व्हाट्सऐप पर दर्ज होगी अवैध फेरीवालों की शिकायत, बीएमसी ने शुरू की नई सुविधा।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई में...