प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण।

Date:

मुंबई वार्ता/हरिश्चंद्र पाठक

मोगवीरा महाजन सेवा संघ, बागवाड़ी होबली की डोंबिवली स्थानीय समिति की ओर से गत दिनों डोंबिवली पश्चिम स्थित प्रीति सभागृह में विद्यार्थियों के लिए पुस्तक एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कल्याण एन्व्हायर्नमेंट संस्था के विद्यार्थियों को पुस्तकों और अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजू मेंडोन वंदसे के हाथों दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं डोंबिवली समिति के मार्गदर्शक महाबल एम. कुंदर ने की। समिति के कोषाध्यक्ष शेखर एम. मोगवीरा, दिनेश पुत्रन तथा दिनेश मोगवीरा ने कुलदेवी श्री महिषासुरमर्दिनी देवी की पूजा-अर्चना की।समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजू ए. मोगवीरा टग्गरसे ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति की अब तक की सामाजिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर चयनित पांच मेधावी विद्यार्थियों को शॉल, पुष्पहार और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि राजू मेंडोन वंदसे ने कहा कि डोंबिवली समिति हर वर्ष उत्साहपूर्वक विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित करती है और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रतिभा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करती है। उन्होंने समिति के सुव्यवस्थित एवं अनुशासित कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।अध्यक्ष महाबल एम. कुंदर ने अपने संबोधन में कहा कि “अन्नदान और विद्यादान दोनों ही सबसे श्रेष्ठ दान हैं। प्रतिभा पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए और इस सम्मान को देवी का आशीर्वाद समझना चाहिए। माता-पिता और बड़ों का सम्मान करने वाला व्यक्ति जीवन में अवश्य सफल होता है।”

मुख्य कार्यालय के मानद महासचिव गणेश मेंडोन ने कहा कि डोंबिवली समिति सभी स्थानीय समितियों में अग्रणी है। समिति लगातार तीन वर्षों से विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कर रही है तथा प्रत्येक तीन माह में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने समिति को मुख्य कार्यालय की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।कार्यक्रम में मुख्य कार्यालय के मानद कोषाध्यक्ष नागराज श्रीयान, डोंबिवली समिति के सचिव संतोष बी. पुत्रन, कोषाध्यक्ष शेखर नाईक सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई तथा पुस्तक वितरण में सहयोग करने वाले दानदाताओं और मुख्य कार्यालय के सदस्यों का भी पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र में अवैध बाइक-टैक्सी पर सरकार का बड़ा प्रहार, अब केवल डोमिसाइल धारकों को मिलेगा संचालन का लाइसेंस।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को महिलाओं...

मुंबई को राहत: 24 घंटे में जलाशयों का जलस्तर 12% बढ़ा, विहार और तुलसी झीलें भरने के करीब।

मुंबई वार्ता संवाददाता लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश...

द्रास अस्पताल को शिवसेना की बड़ी सौगात, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने सीटी स्कैन मशीन और एंबुलेंस की भेंट।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र...