अभाविप का 78वां स्थापना दिवस:मुंबई के 100 के अधिक महाविद्यालयों में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुंबई महानगर के 100 से अधिक महाविद्यालयों में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रमों में एम.डी. महाविद्यालय (परळ), रुइया महाविद्यालय, पोतदार महाविद्यालय, रूपारेल महाविद्यालय, कीर्ति महाविद्यालय, पोतदार आयुर्वेदिक महाविद्यालय (दादर), सायन आयुर्वेदिक महाविद्यालय, एस.आई.एस. महाविद्यालय (सायन), झुनझुनवाला महाविद्यालय (घाटकोपर), सोमैया महाविद्यालय (विद्याविहार), विवेकानंद महाविद्यालय (चेंबूर), एम.सी.सी. महाविद्यालय एवं वझे-केळकर महाविद्यालय (मुलुंड), चेतना महाविद्यालय (बांद्रा पश्चिम एवं सांताक्रूज़), ठाकुर महाविद्यालय (कांदिवली), मिठीबाई महाविद्यालय, साठे-डहाणू महाविद्यालय (विले पार्ले), एस.एन. महाविद्यालय (मीरा-भाईंदर) तथा मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना परिसर के विभिन्न विभागों सहित अनेक शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया।

अभाविप पिछले 77 वर्षों से अपने ध्येय वाक्य “ज्ञान, शील, एकता” के अनुरूप छात्रहित, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न महाविद्यालयों में “आज का विद्यार्थी – आज का नागरिक” विषय पर व्याख्यान आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को बुकमार्क और चॉकलेट वितरित किए गए, महाविद्यालयों के बाहर नामफलक का अनावरण किया गया तथा ढोल-ताशों की गूंज के बीच विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।

सभी कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अभाविप के अनुसार, मुंबई महानगर के 100 से अधिक महाविद्यालयों में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। आगामी आठ दिनों तक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न छात्र-केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिषद ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर आगे भी निरंतर कार्य जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नायर अस्पताल का हुआ निरीक्षण, अतिरिक्त नगर आयुक्त ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की अतिरिक्त नगर...

₹2200 की लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक पर चाकू से 6 वार; दो आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मानखुर्द इलाके में लूट...

राष्ट्रवाद और छात्र आंदोलन को नई दिशा देते एबीवीपी के 78 वर्ष

रवि रमेशचंद्र शुक्ल(एसोसिएट प्रोफेसर, अंतराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान जवाहरलाल नेहरू...