मुंबई के भांडुप में भारत रत्न के. कामराज की प्रतिमा का अनावरण।

Date:

मुंबई वार्ता/हरिश्चन्द्र पाठक

सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में में उल्लेखनीय काम करने वाले मुंबई नाडार संगम समाज के नए ऑफिस बकार्यालय का उद्घाटन आज भांडुप (पश्चिम) के लेक रोड इलाके में उत्तर पूर्व मुम्बई के सांसद संजय दीना पाटिल करकमलों से किया गया। इसी समारोह में भारत रत्न, स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ समाज सुधारक के. कामराज की याद में बनाई गई प्रतिमा का भी सांसद संजय दीना पाटिल ने अनावरण किया।

बता दें कि मुंबई नाडार संगम समाज कई सालों से शैक्षणिक , समाजिक और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा में मदद उनका मार्गदर्शन और अलग-अलग तरह की हरसंभव मदद देने का ज़रूरी काम उक्त संस्था हमेशा से कर रही है अब इस नए बड़े कार्यालय के माध्यम से यह काम मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में और बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

समारोह में उपस्थित लोगों ने भारत रत्न के. कामराज को शिक्षा के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए याद किया। इस मौके पर बताया गया कि मुंबई नाडार संगम समाज आम गरीब परिवारों के छात्रों के बीच शिक्षा पहुंचाने के लिए सामाजिक काम कर रहा है।

इस समारोह में तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से सांसद रॉबर्ट ब्रूस प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा नाडार संगम समाज के मुंबई अध्यक्ष राजा इलेंगो नाडार सेक्रेटरी पैलेस दुरई, कोषाध्यक्ष बालन सहित समाज के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। नए ऑफिस के उद्घाटन के साथ ही भारत रत्न के. कामराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिससे यह समारोह ऐतिहासिक और समाज के लिए प्रेरणा देने वाला बन गया।

सांसद संजय दीना पाटिल ने भरोसा जताया कि मुंबई नाडार संगम समाज आने वाले समय में शिक्षा, समाज सेवा और सामाजिक सदभाव को बनाए रखते हुए बड़े पैमाने पर ऐतिहासिक काम करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में मैनहोल सुरक्षा के लिए ‘मैनहोल रेलगार्ड’ का ट्रायल शुरू, एल वार्ड में होगा पायलट प्रोजेक्ट।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मैनहोल...

महाराष्ट्र में जल्द नियुक्त हों क्रिश्चियन विवाह रजिस्ट्रार, सांसद वर्षा गायकवाड़ की मुख्यमंत्री से मांग।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद...

विक्रोली में बिल्डर पर BMC की कार्रवाई, सड़क पर मलबा डालने और नाला चैंबर क्षतिग्रस्त करने पर FIR दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता विक्रोली पुलिस ने निर्माण सामग्री सड़क...

अंधेरी में तालाब में नहाने गए 10 वर्षीय बच्चे के डूबने की आशंका, तलाश अभियान जारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता अंधेरी पश्चिम के डी.एन. नगर इलाके...