श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा जी की पूज्य माताजी का सोमवार, 13 जुलाई 2026 को वृद्धावस्था के कारण दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।


परिजनों द्वारा जारी शोक संदेश के अनुसार, दिवंगत माताजी का अंतिम संस्कार मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। वे अपने पीछे दो बेटा,एक बेटी एवं नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोडकर गईं हैं।


उनका अंतिम संस्कार पारसी वाडा श्मशानभूमि, अंधेरी (पूर्व), मुंबई में संपन्न होगा।
शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिचितों से अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील प्रदीप शर्मा जी के परिवार की ओर से की गई है।


