मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 37 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से रहने के संदेह में 37 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद मुंबई में अवैध घुसपैठ और अवैध प्रवासियों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।


क्राइम ब्रांच की टीम ने दहिसर, कांदिवली, मालाड, कुर्ला, तिलक नगर और मानखुर्द क्षेत्रों में छापेमारी की। पुलिस को इन इलाकों में कुछ लोगों के संदिग्ध तरीके से रहने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई है कि हिरासत में लिए गए कुछ लोग आवश्यक वैध दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश कर मुंबई में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस सभी लोगों की पहचान और उनके दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। आधार कार्ड, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस जांच में यह भी संदेह सामने आया है कि कुछ लोग पश्चिम बंगाल सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए, जबकि कुछ के असम सीमा के जरिए प्रवेश करने की आशंका है। जांच एजेंसियां अब इन संभावित प्रवेश मार्गों और इनके पीछे सक्रिय नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं।


क्राइम ब्रांच यह भी जांच कर रही है कि इन लोगों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश कराने में किसने मदद की और क्या इसके पीछे कोई संगठित रैकेट सक्रिय है। जांच में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुंबई जैसे महानगरों में अवैध प्रवासियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

NEET प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस सख्त, व्हाट्सऐप पर भेजी नोटिस; करीब 900 प्रदर्शनकारी FIR के दायरे में।

मुंबई वार्ता संवाददाता NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के...