मुंबई वार्ता संवाददाता

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगशारदा होटल सहित करीब ₹332 करोड़ मूल्य की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त (प्रोविजनल अटैचमेंट) किया है। यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत चल रही जांच के दौरान की गई।


ईडी के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई स्थित प्रतिष्ठित रंगशारदा होटल, भूखंड (प्लॉट ऑफ लैंड) तथा अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि ये संपत्तियां कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से अर्जित आय से जुड़ी हुई हैं।
जांच में सामने आया है कि मामले में करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अवैध धन का उपयोग किन-किन संपत्तियों के अधिग्रहण में किया गया और इसमें किन लोगों या संस्थाओं की भूमिका रही।
ईडी ने स्पष्ट किया है कि यह प्रोविजनल अटैचमेंट है। मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित प्राधिकरण और अदालत के समक्ष कार्रवाई जारी रहेगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


