धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अंत नहीं; छात्रों को न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : नसीम खान।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

नीट (NEET) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए तीव्र आंदोलन के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इस पृष्ठभूमि में आज चांदीवली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक भव्य ‘विजयी तिरंगा मार्च’ निकाला गया।

इस तिरंगा मार्च का नेतृत्व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य आरिफ नसीम खान तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने किया।मार्च की शुरुआत बैलबाजार मनपा स्कूल से हुई। बेदी हॉल, काजूपाड़ा पाइपलाइन, 90 फीट रोड होते हुए यह मार्च साकीनाका मेट्रो स्टेशन पहुंचा, जहां राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों को मेलोडी चॉकलेट वितरित कर खुशी का इज़हार किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नसीम खान ने कहा कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जा सकता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के न्याय के संघर्ष की केवल पहली जीत है, अंतिम मंजिल नहीं। इस पूरे घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और प्रत्येक दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होने के बाद ही छात्रों को वास्तविक न्याय मिलेगा।

नसीम खान ने आगे कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के न्यायसंगत अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है। दोषियों को कड़ी सजा मिलने तक कांग्रेस का यह आंदोलन और अधिक तेज़ी से जारी रहेगा।उन्होंने मांग की कि आंदोलन के दौरान मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में छात्रों पर दर्ज किए गए सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। साथ ही, देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ हुए इस गंभीर अन्याय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

इस तिरंगा मार्च में वार्ड क्रमांक 162 के युवा नगरसेवक आमिर खान, मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभाकर जावकर, वरिष्ठ नेता वजीर मुल्ला, एड. कैलाश अगावणे, पूर्व नगरसेवक शरद पवार, एड. अमोल मातोले, फिरोज मिठीबोरवाला, अली भोजानी, शरद कदम सहित बड़ी संख्या में छात्र, युवा, अभिभावक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा हजारों स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related