मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; बड़ा हादसा टला।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


अग्निशमन विभाग के अनुसार आग पुलिस स्टेशन की इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को पूरे भवन में फैलने से रोक लिया गया।


प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।


मुंबई पुलिस के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और स्थिति सामान्य है। पुलिस व अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related