मुंबई वार्ता संवाददाता

घाटकोपर पश्चिम, असल्फा स्थित श्री क्षेत्र गीतांबिका देवस्थान में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री नित्यानंद स्वामी की संगमरमर के भव्य आसन पर प्रतिमा की विधिवत स्थापना एवं लोकार्पण किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ कलश पूजा, रंगा पूजा एवं अन्नदान से हुआ। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री नित्यानंद स्वामी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना संपन्न हुई। वरिष्ठ पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली भी विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे।इस अवसर पर सतीश कुशाला शेट्टी एवं शोभा कुशाला शेट्टी द्वारा संगमरमर का आसन एवं अन्नदान सेवा का सहयोग प्रदान किया गया, जबकि जलजा आर. पुजारी द्वारा समारोह के लिए भव्य मंडप की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने भी पुष्प, फल, प्रसाद एवं अन्य सेवाओं के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की।


समारोह के मुख्य आयोजक सतीश करिअन्ना शेट्टी, रामनाथ कोटियन, धर्मपाल कोटियन, सुरेश शेट्टी, सतीश कुशाला शेट्टी, लव एवं कुशा पुजारी, सुनील अमीन, डी. एम. कोटियन तथा प्रभाकर कुंदर रहे।मंदिर प्रबंधन ने सभी आयोजकों, दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। नवस्थापित श्री नित्यानंद स्वामी की प्रतिमा अब श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बनेगी।


