श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

दहिसर चेकनाका परिसर में देशी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस के साथ एक 34 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप रमाशंकर उपाध्याय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 45 हजार रुपये कीमत का देशी निर्मित लोहे का पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को शाम करीब 7.35 बजे अपराध प्रकटीकरण अधिकारी सपोनि इंद्रजीत पाटील को अपने गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि दहिसर चेकनाका परिसर में एक व्यक्ति अपने पास देशी हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद इसकी पुष्टि कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इसके बाद सपोनि इंद्रजीत पाटील और अपराध प्रकटीकरण शाखा की टीम ने दहिसर चेकनाका, महानगर गैस पंप के सामने, दक्षिण वाहिनी क्षेत्र में जाल बिछाया। इस दौरान संदेह के आधार पर संदीप रमाशंकर उपाध्याय को हिरासत में लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर कमर में बिना लाइसेंस रखा हुआ एक देशी निर्मित पिस्तौल तथा छह जिंदा कारतूस मिले।


पुलिस के मुताबिक बरामद पिस्तौल की अनुमानित कीमत 42,000 रुपये है। वहीं छह जिंदा कारतूसों की कीमत करीब 3,000 रुपये बताई गई है। इस तरह कुल 45,000 रुपये का हथियार और गोला-बारूद पुलिस ने जब्त किया है।आरोपी ने पुलिस आयुक्त, बृहन्मुंबई द्वारा जारी हथियारबंदी आदेश का उल्लंघन किया था। मामले में दहिसर पुलिस थाने में एफआईआर क्रमांक 1241/26 दर्ज की गई है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय हथियार कानून की धारा 3, 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(9)(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संदीप रमाशंकर उपाध्याय (34) का पता न्यू गणेशवाड़ी वेलफेयर सोसायटी, लक्ष्मण नगर, ए.एच.एम. स्कूल के पीछे, कुर्लार/कुशार क्लासेस, मालाड पूर्व, मुंबई बताया गया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त, उत्तर प्रादेशिक विभाग शशिकुमार मीना, पुलिस उपायुक्त उत्तर परिमंडल-3 गजानन शिवलिंग राजमाने, सहायक पुलिस आयुक्त दहिसर विभाग जयराज रणवरे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दहिसर पुलिस थाना सर्जेराव पाटील और पुलिस निरीक्षक (गुन्हे) मारुति सांगळे के मार्गदर्शन में की गई।मामले की आगे की जांच दहिसर पुलिस कर रही है।


