मुंबई वार्ता संवाददाता

वसई के प्रसिद्ध तुंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार शाम भक्ति, संगीत और कलाकारों के स्नेहिल मिलन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता अमित दुबे के नेतृत्व में जयओम सेवा संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरिकीर्तन, भजन संध्या और संगीतप्रेमी कलाकार स्नेहमिलन समारोह देर रात से लेकर सुबह तक चला।


कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे हुई। रात 10 बजे तक विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ रामधुन महामंत्र का सामूहिक संकीर्तन किया गया। कलाकारों ने अलग-अलग रागों और धुनों में रामधुन प्रस्तुत कर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।


इसके बाद वसई तालुका के साथ ही पालघर, मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी-अपनी गायन शैली में भगवान के भजन प्रस्तुत किए। भजन गायन का यह सिलसिला सुबह करीब 5.30 बजे तक चलता रहा। इसके बाद भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया और सभी कलाकारों एवं भक्तों ने सामूहिक आरती कर कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम में शिवभक्तों के साथ सुप्रसिद्ध इंडियन आइडल फेम राधा श्रीवास्तव, म्यूजिक डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव, कलाकार सेवा संस्था के अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कलाकारों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर अमर सिंह रघुवंशी, अजय मिश्रा परदेशी, ओमकार विश्वकर्मा, रामानुज पाठक, अरूप चक्रवर्ती, अखिलेश दुबे, सुशील मिश्रा, सुनील पांडे, दीपक सुहाना (छोटका खेसारी), राजा रसिया, प्रेम सिंह, रघुराज सिंह, नीरज मिश्रा, राजू दुबे, आशीष पांडे, गिरीश तिवारी, आशुतोष मिश्रा, कौशल पांडे, राजेश गुप्ता, सोहन तिवारी, अनिरुद्ध मिश्रा, अंकिता पांडे, रितेश पैड, गुड्डू, राजेश राज, रागिनी प्रजापति, आशीष मिश्रा, राजू मिश्रा, राम प्रताप, दुर्गेश तिवारी, अमन पांडे, अभय पांडे, सुमित, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश प्रजापति, अमिता मौर्य, विवेक तिवारी, सोनू तिवारी, खुशबु मिश्रा, श्रीकांत सिंह, मोहन यादव, संतोष सिंह, रवि यादव, सुशील तिवारी, दयाराम गुप्ता, हिमांशु सिंह, माखन, राहुल तिवारी, हर्ष मिश्रा, हितेष विश्वकर्मा, अंतिम उपाध्याय सहित अनेक कलाकार मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य कलाकारों को एक मंच पर लाकर भक्ति संगीत के माध्यम से आपसी स्नेह और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना था। रातभर चले इस आयोजन में कलाकारों और शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महादेव की भक्ति में लीन होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


