मुंबई में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को मिली रफ्तार, 31 अगस्त को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची।

Date:

■ 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का मौका, 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी कर सकेंगे नए मतदाता के रूप में पंजीकरण

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया को गति दी गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूचियां प्रकाशित की जाएंगी। वहीं, मुंबई शहर और मुंबई उपनगर जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के सुसूत्रीकरण के प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग ने 24 अगस्त 2026 को मंजूरी दे दी है।


भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 19 अगस्त 2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। इसके तहत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक मतदाता अपने दावे और आपत्तियां संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कार्यालय में दाखिल कर सकेंगे।

■ 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दाखिल करने का मौका


बीएमसी के मुताबिक, प्रारूप मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने, नाम शामिल नहीं होने या अन्य आपत्ति होने पर मतदाता निर्धारित अवधि में संबंधित विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। विधानसभा क्षेत्रवार कार्यालयों के पते की सूची बीएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘विशेष सखोल पुनरिक्षण कार्यक्रम-2026’ के अंतर्गत ‘दावे व हरकती’ सेक्शन में उपलब्ध कराई गई है।

■ 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूरे करने वालों को भी मिलेगा मौका


ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे भी 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 के बीच मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें फॉर्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

■ मतदाता सूची से नाम गायब होने पर भी दोबारा पंजीकरण संभव


यदि किसी मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है या किसी कारण से उसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है, तो संबंधित व्यक्ति को भी 30 सितंबर 2026 तक फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। इसके लिए निर्धारित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

■ अनमैप्ड और विसंगति वाले मतदाताओं की होगी सुनवाई


31 अगस्त से 29 अक्टूबर 2026 तक ऐसे ‘Unmapped’ मतदाताओं, विसंगतियों (Anomalies) वाले मतदाताओं तथा दावे-आपत्तियां दाखिल करने वाले मतदाताओं को संबंधित मतदाता पंजीकरण अधिकारी कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद सुनवाई के माध्यम से दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।


बीएमसी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के बाद 4 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

त्योहारों से पहले मुंबईकरों को महंगाई का झटका, दूध के दाम बढ़े; जानिए नई कीमतें।

मुंबई वार्ता संवाददाता त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले...

गणेशोत्सव में DJ, लाउडस्पीकर और पटाखों के नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई, CM फडणवीस के पुलिस को सख्त निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में आगामी गणेशोत्सव को उत्साह...

शासकीय तंत्रनिकेतन में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP का आंदोलन, 4-5 महीने से समस्याएं लंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता शासकीय तंत्रनिकेतन, मुंबई में विद्यार्थियों...