अंधेरी में एमडी ड्रग्स बेचने के आरोप में 36 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 153.6 ग्राम एमडी जब्त।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने अंधेरी पश्चिम में एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बेचने के आरोप में एक 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद 153.6 ग्राम एमडी, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को एंटी-नारकोटिक्स सेल, बांद्रा यूनिट की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अंधेरी पश्चिम स्थित बीना अपार्टमेंट, बस स्टॉप के पास, सी.डी. बर्फीवाला रोड के सार्वजनिक स्थान पर एमडी ड्रग्स बेचने के लिए आने वाला है।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और मोहम्मद जमीर अब्दुल अजीज खान (36), निवासी अंधेरी पश्चिम, मुंबई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 153.6 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद हुई। पुलिस ने जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 4,60,000 रुपये आंकी है।


इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ड्रग्स कहां से लाता था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।


यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह-आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरेकर के मार्गदर्शन में की गई।


बांद्रा यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल चंदनशिवे के नेतृत्व में एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने यह कार्रवाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दही हांडी पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 18,818 ई-चालान जारी; ₹1.92 करोड़ का जुर्माना वसूला।

मुंबई वार्ता संवाददाता दही हांडी उत्सव के दौरान यातायात...

हनुमान अंश फिल्म का शो रद्द कर प्रार्थना सभा कराने का आरोप, बांद्रा के Gaiety-Galaxy थिएटर का लाइसेंस रद्द।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बांद्रा पश्चिम स्थित प्रसिद्ध Gaiety-Galaxy...

मुंबई में दिव्यांगों के लिए BEST बसों में मुफ्त सफर, BMC देगी 7.64 करोड़ रुपये।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में दिव्यांग यात्रियों के लिए...