कुरार में शराब पीने को लेकर विवाद के बाद युवक की हत्या, सोते समय सीने में वार; दो आरोपियों पर मामला दर्ज।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित कुरार पुलिस थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।


पुलिस के अनुसार, घटना 19 सितंबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे की है। शिकायतकर्ता साईनाथ दिलीप जाधव (35), पेशे से सेल्समैन और कांदिवली पूर्व निवासी हैं। उनके 35 वर्षीय भाई श्रीकांत दिलीप जाधव की इस घटना में मौत हो गई।


शिकायत के मुताबिक, श्रीकांत अपने मित्र विष्णु विश्वकर्मा के यादव निवास चॉल, मॉडर्न डेयरी के पीछे, गोकुल नगर, कांदिवली पूर्व स्थित परिसर में मौजूद थे। वहां वह 23 वर्षीय आरोपी और सुनील उर्फ पानसो के साथ शराब पी रहे थे।


इसी दौरान श्रीकांत द्वारा आरोपी को चिढ़ाए जाने को लेकर आरोपी के मन में गुस्सा था। शिकायत के अनुसार, जब श्रीकांत सो रहे थे, तभी आरोपी ने अचानक उनकी छाती के बाईं ओर किसी नुकीली वस्तु से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में श्रीकांत की मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद कुरार पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 103(1) के साथ धारा 3(5)(अ) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आरोपियों की भूमिका और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW का भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत; एक की हालत गंभीर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार...

मुंबई की झोपड़पट्टियों में अवैध निर्माण पर 1 अक्टूबर से विशेष अभियान, 14 फीट या उससे ऊंची झोपड़ियों पर होगी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रशासन की ओर...