मुंबई वार्ता संवाददाता

गोरेगांव पश्चिम के न्यू लिंक रोड स्थित भगतसिंह नगर नंबर-2 में गुरुवार सुबह एक आवासीय इमारत के आठवीं मंजिल पर कमरे में आग लग गई। आग एसी यूनिट में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।


बीएमसी आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, घटना की सूचना 24 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:20 बजे मिली। आग हार्मनी रेजिडेंसी नामक जी+8 मंजिला इमारत की आठवीं मंजिल स्थित एक कमरे तक सीमित थी। मुंबई अग्निशमन दल (एमएफबी) ने सुबह 6:28 बजे आग को लेवल-1 (एलआई) घोषित किया।
घटना की जानकारी मिलते ही बीएमसी के मुंबई अग्निशमन दल के जवानों के साथ पुलिस, संबंधित बिजली वितरण कंपनी, 108 एंबुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बीएमसी के अनुसार, इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण के रूप में एसी यूनिट में हुआ शॉर्ट सर्किट सामने आया है।


