मीठी नदी ड्रेजिंग घोटाला: अभिनेता डिनो मोरिया से EOW ने छह घंटे की पूछताछ, ₹65.5 करोड़ के कथित घोटाले की जांच जारी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मीठी नदी की गाद निकालने (डिसिल्टिंग) से जुड़े कथित ₹65.5 करोड़ के घोटाले की जांच के सिलसिले में अभिनेता डिनो मोरिया से शुक्रवार को करीब छह घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद मोरिया को जाने दिया गया है। EOW के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश प्रधान ने बताया कि जरूरत पड़ने पर उन्हें आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए दोबारा बुलाया जा सकता है।


यह मोरिया से इस मामले में पूछताछ का पहला मौका नहीं है। इससे पहले वर्ष 2025 में भी EOW उनसे दो बार पूछताछ कर चुकी है। उनके भाई सैंटिनो रोको मोरिया से भी पिछले साल पूछताछ हुई थी। जांच एजेंसी ने सैंटिनो से जुड़ी कंपनी यूबीओ राइड्ज प्राइवेट लिमिटेड के वित्तीय रिकॉर्ड और दूसरी जांच के दायरे में आई कंपनी वोडार इंडिया एलएलपी के बीच संभावित लेनदेन की भी पड़ताल की है। दोनों कंपनियों के कार्यालय का पता वर्ली में एक ही बताया गया है।


पुलिस के अनुसार, सैंटिनो मोरिया यूबीओ राइड्ज के निदेशक हैं, जबकि मीठी नदी डिसिल्टिंग मामले के आरोपी केतन कदम की पत्नी पुनीता कदम भी इस कंपनी में निदेशक रही हैं। केतन कदम का संबंध वोडार इंडिया से बताया गया है। इसी कड़ी को लेकर EOW दोनों कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों के बीच संभावित वित्तीय संबंधों की जांच कर रही है।


मामले की जांच के लिए EOW ने 20 मार्च 2024 को विशेष जांच दल (SIT) गठित किया था। आरोप है कि ठेकेदारों, बिचौलियों और कुछ BMC अधिकारियों ने कथित मिलीभगत से मीठी नदी की निर्धारित डिसिल्टिंग नहीं कराई, फर्जी बिल तैयार किए और उन्हें मंजूर कराया, जिससे मुंबई महानगरपालिका को करीब ₹65.5 करोड़ का नुकसान हुआ।


EOW की जांच में वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान मीठी नदी की गाद निकालने से संबंधित ठेकों और भुगतान में कथित वित्तीय अनियमितताओं की भी पड़ताल की गई है। मामले में निजी ठेकेदारों और BMC अधिकारियों समेत कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में है।
फिलहाल EOW यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित कंपनियों, व्यक्तियों, ठेकों और कथित वित्तीय लेनदेन के बीच क्या संबंध था। डिनो मोरिया को शुक्रवार की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच की जरूरत के अनुसार उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ₹50 लाख रिश्वत मामले में CPWD के कार्यकारी अभियंता समेत 5 गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने...