राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में मुंबई युवा कांग्रेस का रास्ता रोको, बांद्रा रिक्लेमेशन में प्रदर्शन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में मुंबई युवा कांग्रेस ने मंगलवार रात बांद्रा रिक्लेमेशन में रास्ता रोको आंदोलन किया। मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।


राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस द्वारा उन्हें निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ने से रोके जाने के बाद राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना दिया। कई घंटे चले प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया।


राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद मुंबई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रात करीब 11 बजे बांद्रा रिक्लेमेशन में रास्ता रोको आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए यातायात रोककर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष की मांगों का समर्थन किया।


मुंबई युवा कांग्रेस का आरोप है कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। संगठन के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी पुलिस ने कथित तौर पर मारपीट की तथा कुछ महिला कार्यकर्ताओं को बाल पकड़कर खींचते हुए पुलिस वाहन में बैठाकर हिरासत में लिया गया।


युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली में हुए प्रदर्शन में विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां उठाई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...

मुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई: 2.53 लाख रुपये की नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC), वरली यूनिट ने...

आर.जे. कॉलेज ने फिर जीता इंटर-कॉलेजिएट टूर्नामेंट, कोचों और खिलाड़ियों को बधाई।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय कलिना स्थित मुंबई विश्वविद्यालय में आयोजित...