श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (आजाद मैदान यूनिट, बांद्रा यूनिट और घाटकोपर यूनिट) ने तीन अलग अलग कार्रवाई के अंतर्गत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल रू 33.52 लाख की ड्रग्स बरामद की गई है।


मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल (अं.प.वि. कक्ष) द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ की गई दो अलग-अलग सफल कार्रवाइयों का विवरण निम्नलिखित है:
1. एमडी (मेफेड्रोन) तस्करों की गिरफ्तारी
■ घटना और स्थान: दिनांक 14/10/2026 को आज़ाद मैदान यूनिट की टीम द्वारा चेंबूर के आर.सी. मार्ग क्षेत्र में गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया.


■ बरामदगी: आरोपी क्रमांक 1 के पास से 117.58 ग्राम और आरोपी क्रमांक 2 के पास से 213.91 ग्राम यानी कुल 331.49 ग्राम ‘एमडी’ (मेफेड्रोन) नामक नशीला पदार्थ जब्त किया गया.
कुल कीमत: जब्त किए गए एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत 10,14,470/- रुपये है.
■ कानूनी कार्रवाई: आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.स. कायदा-1985 की धारा 8(क) सह 22(क), 29 के तहत गुन्हा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है.


2. ओडिशा से लाकर मुंबई में गांजा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
■ घटना और स्थान: दिनांक 13/10/2026 को घाटकोपर यूनिट की टीम ने सांताक्रूज़-चेंबूर लिंक रोड ब्रिज के पास, तिलकनगर (चेंबूर पश्चिम) से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया जो बिक्री के लिए नशीला पदार्थ अपने पास रखे हुए था.
■ मुख्य खुलासा: पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि यह गांजा ओडिशा राज्य से लाया गया था और इसे मुंबई में बिक्री के लिए लाया गया था.
■ गिरफ्तार आरोपी: मनीषकुमार बैजनाथ चौधरी (आयु 25 वर्ष).
■ बरामदगी: आरोपी के पास से कुल 22 किलो 960 ग्राम ‘गांजा’ जप्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 11,48,000/- रुपये है.
■ कानूनी कार्रवाई: आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. कायदा-1985 की धारा 8(क) सह 20(क) के तहत गुन्हा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया.
3) मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के आरोप में एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग 11.93 लाख रुपये मूल्य का कुल 1,193 ग्राम चरस जब्त किया गया है। यह कार्रवाई 13 अक्टूबर 2026 की रात बांद्रा क्षेत्र में गश्त के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, बांद्रा पुलिस के अंतर्गत आने वाले एंटी-नारकोटिक्स सेल की मुंबई यूनिट की टीम 13 अक्टूबर को रात करीब 11:30 बजे जोगेश्वरी बस डिपो, एस.वी. रोड पर मैक कैफे के सामने गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के लिए रखने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद कासिफ फारुख शेख (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मुंबई के माझगांव स्थित मोदी कंपाउंड, घोड़पदेव इलाके में रहता है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 1,193 ग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 11,93,000 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ रखने और बिक्री के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (गुन्हे) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले श्रीगी के मार्गदर्शन में घाटकोपर यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीकांत अदाटे , आजाद मैदान यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक शैलेश सूर्यवंशी और बांद्रा एंटी-नारकोटिक्स सेल के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल चंदनशिवे की टीम ने उक्त कार्रवाई की है।


