मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की उसके ही पति द्वारा गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


यह वारदात 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 16:00 बजे से 16:30 बजे के बीच हुई। घटना पवई के खालचा तुंगा, केबीएम कंपाउंड स्थित सुलोचनाबाई चाल में आरोपी के घर पर घटी।
पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद (कहासुनी) के कारण 40 वर्षीय आरोपी ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी का हाथ-पैर से गला दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
मामले की शिकायत पवई पुलिस स्टेशन के पुलिस सिपाही (पो.शि. 180532) चेतन चंद्रकांत कानडे (उम्र 32 वर्ष) ने सरकार की ओर से दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पवई पुलिस स्टेशन में 13/10/2026 को आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1054/26 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


