श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई में 30 जुलाई 2026 से शुरू किए गए “ड्रग फ्री मुंबई” अभियान और केंद्र सरकार के 2 अगस्त 2026 से शुरू हुए “नशा मुक्त भारत अभियान” के उद्देश्यों के तहत, मुंबई पुलिस द्वारा 14 और 15 अक्टूबर 2026 को पूरे मुंबई शहर में नशीले पदार्थ विरोधी विशेष अभियान चलाया गया।


कड़ा कानून प्रवर्तन, निवारक उपाय और जन जागरूकता की त्रिसूत्री पर आधारित इस अभियान के हिस्से के रूप में इस विशेष अभियान में तीन मुख्य बातों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया:
एनडीपीएस (NDPS) कानून के तहत नशीले पदार्थ रखने/बेचने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करना।
पूर्व में दर्ज मामलों में फरार और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करना।
आरोपियों के खिलाफ प्राप्त गैर-जमानती वारंट निष्पादित करना।


■ पुलिस कार्रवाई और जब्ती का विवरण
पुलिस थानों, नशीले पदार्थ विरोधी विशेष प्रकोष्ठ और अपराध शाखा के अन्य कार्यालयों द्वारा समन्वित कार्रवाई में 72 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 21 फरार और वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अदालत से प्राप्त गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए कुल 40 आरोपियों को इस अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
■ इस विशेष अभियान के दौरान.ज़ब्त किए गए नशीले पदार्थ
गांजा, मेफेड्रोन (MD), हेरोइन / ब्राउन शुगर, चरस, एलएसडी पेपर, कोकीन, हशीश और हाइड्रोपोनिक गांजा सहित कुल 46.16 किलोग्राम नशीले पदार्थ।
कोडीन सिरप: कोडीन युक्त कफ सिरप की कुल 9,540 बोतलें।
■ कुल मूल्य: लगभग ₹15.87 करोड़ मूल्य का माल जब्त किया गया।
■ नकद राशि: ₹9.47 लाख की नकद राशि भी जब्त की गई।
■ मकोका (MCOCA) और PIT-NDPS के तहत सख्त कार्रवाई
विशेष अभियान के दौरान, यह पाया गया कि पूर्व में नशीले पदार्थ विरोधी मामलों में दर्ज एक आरोपी अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहा था। इस आधार पर दर्ज 05 आरोपियों के खिलाफ अपराध शाखा द्वारा महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) के तहत कार्रवाई की गई।
साथ ही, निवारक कार्रवाई के तहत NDPS मामलों के एक आदतन अपराधी को PIT-NDPS कानून के तहत एक वर्ष के लिए नासिक जेल में नजरबंद (स्थानबद्ध) किया गया है। वर्ष 2026 में अब तक कुल 14 लोगों के खिलाफ PIT-NDPS कानून के तहत कार्रवाई कर उन्हें नजरबंद किया जा चुका है।
■ अवैध ढांचों पर कार्रवाई और जन जागरूकता
विशेष अभियान के दौरान, NDPS मामलों में शामिल आरोपियों के 20 अनधिकृत मकानों और 145 अवैध पान की दुकानों को ध्वस्त/हटाया गया।
कानून प्रवर्तन और निवारक कार्रवाई के साथ-साथ नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।
स्कूलों, कॉलेजों, गणेशोत्सव-नवरात्रोत्सव और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित गरबा कार्यक्रमों सहित 9,031 स्थानों पर चलाए गए जन जागरूकता अभियानों में 1,83,928 नागरिकों ने भाग लिया है।
■ नागरिकों से अपील
नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई, निवारक उपायों और जनभागीदारी के माध्यम से “ड्रग फ्री मुंबई” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुंबई पुलिस कटिबद्ध है। नागरिकों से अपील की जाती है कि वे नशीले पदार्थों से संबंधित कोई भी जानकारी राष्ट्रीय नशीला पदार्थ हेल्पलाइन (MANAS) – 1933 के माध्यम से पुलिस को देकर इस अभियान में सहयोग/भागीदारी प्रदान करें।


