मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस के दक्षिण परिमंडल-1 के मार्गदर्शन में (कुलाबा, कफ परेड, मरीन ड्राईव्ह, आझाद मैदान, मा.र.आं.मार्ग, डोंगरी व सर जे.जे. मार्ग पुलिस ठाणे अंतर्गत) एक विशेष मुहिम चलाई गई थी।


इस विशेष मुहिम के दौरान मुंबई, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से कुल २३८ मोबाइल और १९ मोटर साइकिल समेत अन्य कीमती वस्तुएं बरामद की गईं। कुल बरामद मुद्दमाल (सामान) की कीमत २ कोटी ३१ लाख ५१ हजार २८७ रुपये है।


संबंधित पुलिस स्टेशनों के गुन्हे प्रकटीकरण अधिकारी व अमले ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त जानकारी और तकनीकी तथा गोपनीय जानकारी के आधार पर मुंबई शहर व भारत के विभिन्न राज्यों से यह उत्कृष्ट कामगिरी करते हुए सामान बरामद किया।


■ पुनर्हस्तांतरण कार्यक्रम:
दिनांक ०६/११/२०२६ को प्रेरणा हॉल, आझाद मैदान में पुनर्हस्तांतरण सोहळा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में बरामद किए गए २३८ मोबाइल, १९ मोटर साइकिल और अन्य कीमती वस्तुओं के मूल मालिकों को बुलाया गया था।
कार्यक्रम में १५० पीड़ित नागरिक उपस्थित हुए, जिन्हें पुलिस उप आयुक्त, दक्षिण परिमंडल १, मुंबई श्री. मनीष कलवानिया के हाथों उनके मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व अन्य कीमती सामान वापस सौंपे गए।
■ नागरिकों की प्रतिक्रिया:
अपनी चोरी गई वस्तुएं वापस मिलने पर नागरिकों ने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की और मुंबई पुलिस दल का आभार मानते हुए उनका अभिनंदन किया।


