तड़ीपार अपराधी हथियार लहराकर लोगों को धमका रहा था, शिवड़ी पुलिस ने दबोचा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

शिवड़ी पुलिस ने हथियार लहराकर स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने वाले एक तड़ीपार अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल मनोज उपाध्याय के रूप में हुई है। वह शिवड़ी के दारुखाना स्थित पाउडर बंदर इलाके में मीरा दातार दरगाह गली के पास हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसे मुंबई से दो साल के लिए तड़ीपार किया गया था।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर 2026 को रात करीब 1 बजे शिवड़ी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि राहुल मनोज उपाध्याय नामक व्यक्ति हथियार लहराकर स्थानीय लोगों में दहशत फैला रहा है।

सूचना मिलते ही शिवड़ी पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर पुलिस स्टेशन ले आई।शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 और 351(3) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 142, 135 और 37(1)(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिवड़ी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी के अनुसार, आरोपी राहुल उपाध्याय के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए दक्षिण विभाग, जोन-3 के पुलिस उपायुक्त ने 7 जुलाई 2026 को उसे दो साल की अवधि के लिए मुंबई से तड़ीपार करने का आदेश जारी किया था।इसके बावजूद आरोपी मुंबई के शिवड़ी इलाके में मौजूद रहकर हथियार लहराते हुए लोगों को धमका रहा था।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related