मीरा-भाईंदर (सं. भा.) एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय को अतिरिक्त ताकत मिल सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए 1,082 पदों के सृजन और उसके खर्च को राज्य के गृह विभाग ने मंजूरी दे दे दी है। जिनकी मदद से मीरा-भाईंदर और वसई विरार इन दोनों शहरों में बढ़ते अपराध दर पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिलेगी। गृह विभाग की मंजूरी के बाद मीरा भाईंदर, वसई विरार पुलिस आयुक्तालय में पुलिस भर्ती के दूसरे चरण में 1 हजार 82 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इससे पूर्व पहले चरण में 945 पुलिस पदों पर भर्ती की गई थी। इस संबंध में प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा गया था, जिससे एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय का कार्यक्षमता और मजबूत होगा। साथ ही पुलिस बल की संख्या बढ़ने से वर्तमान में कार्यरत पुलिस बल को तनाव से मुक्ति मिलेगी। बता दें कि 1 अक्टूबर, 2020 को पालघर जिला और ठाणे ग्रामीण पुलिस को विभाजित करके ‘मीरा भाईंदर, वसई विरार’ पुलिस आयुक्तालय की स्थापना की गई थी। पुलिस आयुक्तालय की स्थापना के समय 3 हजार 331 पदों की स्वीकृति दी गई थी।
यातायात जाम की बड़ी समस्या को नियंत्रण करना, साथ ही आंदोलन, मोर्चा, राजनीतिक नेताओं का दौरा, बुनियादी ढांचे आदि की तैनाती के कारण आयुक्तालय में पुलिस बल की कमी महसूस की जा रही थी। नए भर्ती को मंजूरी मिल जाने से पुलिस बल सशक्त होगी और अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद होगी।..एड. रवि व्यास, बीजेपी 145 विधानसभा चुनाव प्रमुख
नये पदों को राज्य सरकार की मंजूरी मिल जाने से पुलिस दल को अतिरिक्त मैनपावर मिलेगी। इससे अब पुलिस को अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचने में काफी मदद और साथ ही कम समय में उनकी शिकायतों का समाधान करने में पुलिस को भी बहुत मदद मिलेगी..मधुकर पांडे, पुलिस आयुक्त, मीरा-भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय


