एमबीवीवी आयुक्तालय क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद

Date:

  • 9 महीने में 328 वाहन किए चोरी

मीरा-भाईंदर (सं. भा.) वसई-विरार आयुक्तालय क्षेत्र में पिछले 2 साल में महिलाओं के प्रति यौन उत्पीड़न, मारपीट, धोखाधड़ी और चोरी के मामले काफी बढ़े है। पिछले 9 महीने में यहां लगभग 250 महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हुईं, तो वहीं दो सौ से अधिक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आए। इसी तरह, लगभग तीन सौ नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले दर्ज हुए है। इसके अलावा, 328 वाहन चोरी हुए हैं, जिनमें से सिर्फ 40 फीसदी ही बरामद हो पाए।

पुलिस आयुक्तालय की हद में 1 जनवरी से 30 सितंबर 2024 के बीच 328 वाहन चोरी हुए है। इनमें कार, टेंपो, बाइक और ऑटो शामिल है। वाहन चोरी के बढ़ते मामलों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। साथ ही, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे अधिक वाहन चोरी वसई-विरार क्षेत्र से हुए है।
पुलिस का कहना है कि वाहन चालक अपने वाहनों को ऐसी जगहों पर पार्क कर देते हैं, जहां सुरक्षा के कोई इतजाम नही होते। साथ ही, शहर के सीसीटीवी कैमरे हटाए गए हैं, जिसकी वजह से चोर आसानी से वाहन चुरा लेते है। सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चोरी होते है। सूत्रों का कहना है कि शहर से दोपहिया वाहनों को चुराकर ग्रामीण इलाको में सस्ते दाम पर बेचा जाता है। वहीं, इतनी बड़ी संख्या में वाहन चोरी होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...