मुंबई वार्ता संवाददाता

नवी मुंबई के दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षकों ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिकाओं का आरोप है कि प्रिंसिपल ने कार्यस्थल पर अभद्र टिप्पणियां कीं और आपत्तिजनक व्यवहार किया।


पीड़िताओं का कहना है कि जब उन्होंने शिकायत करने की कोशिश की तो प्रिंसिपल ने उन्हें धमकाया। इस मामले में शिक्षिकाओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग, एनआरआई सागर पुलिस स्टेशन, डीसीपी नवी मुंबई और पुलिस आयुक्त कार्यालय में लिखित शिकायतें दी हैं।लेकिन, पीड़िताओं का आरोप है कि कोर्ट ऑर्डर के बावजूद अब तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।


शिक्षिकाओं का कहना है कि प्रिंसिपल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शिकायतों को दबाने की कोशिश की और स्कूल में सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल देने में नाकाम रहे।पीड़िता शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन में घटो इरेज़र किया पुलिस ने कोर्ट के आदेश में बाद भी नहीं दर्ज किया केस


