मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई,महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न आपदा की स्थिति में तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए, राकांपा के सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने अपना पूरा एक महीने का वेतन दान करने का निर्णय लिया है, राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने एक पत्र में यह जानकारी दी है।


सुनील तटकरे ने बताया कि राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार अपने साथी मंत्रियों के साथ बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं और प्रत्यक्ष निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही, नागरिकों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।इस बीच, सुनील तटकरे ने कहा कि राकांपा इस कठिन समय में किसानों, श्रमिकों और आम जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और आने वाले दिनों में और अधिक राहत एवं बचाव उपायों की घोषणा की जाएगी।


