महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर फडणवीस बने लोगों की पहली पसंद

Date:

  • दूसरे पायदान पर खड़े हैं उद्धव

मुंबई (सं. भा.) : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग कभी भी ऐलान कर सकता है। सभी की नजर भी इस ओर लगी है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बने गहमागहमी के माहौल के बीच एक सर्वे में प्रदेश के पसंदीदा मुख्यमंत्री के रेस में बीजेपी के नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जलवा बरकरार है । महाराष्ट्र की जनता उन्हें आगामी मुख्यमंत्री के तौर पर पहले पायदान पर खड़ा किया है। शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लोगों की दूसरी पसंद हैं, तो वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को तीसरा नंबर दिया है ।
बता दें कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी लगातार महाराष्ट्र के दौरे कर रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार चुनाव आयोग प्रदेश में 9 अक्टूबर को चुनाव का ऐलान कर सकता है। सियासी हलकों की मानें तो जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद चुनाव आयोग कभी भी तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव के ऐलान से पहले ही कई सर्वे भी सामने आ रहे हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। तब वह संयुक्त शिवसेना के साथ मिलकर लड़ी थी। इस बीच हुए एक चुनावी सर्वे ने सभी राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ा दी हैं। महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा? इसको लेकर महायुति और महाअघाड़ी दोनों ही घटकों में बड़ी खलबली मची है।


एक एजेंसी द्वारा कराए गए ताजा सर्वे के अनुसार जब लोगों से यह पूछा गया कि आप राज्य में अगले सीएम के तौर पर किसे देखना चाहते हैं। ऐसे में सर्वे के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। सर्वे के अनुसार 23 प्रतिशत लोग देवेंद्र फडणवीस को सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। दूसरे नंबर पर उद्धव ठाकरे हैं। उन्हें 21 प्रतिशत वोट मिले। जबकि तीसरे नंबर पर मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे हैं। उन्हें 18 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।
सर्वे के अनुसार अजित पवार और सुप्रिया सुले को 7-7 प्रतिशत लोगों ने पंसद किया है। जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले को सिर्फ 2 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। हालांकि सर्वे में 22 प्रतिशत लोगों ने किसी को भी पसंदीदा सीएम नहीं कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...

दूसरी बार ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे डॉ. श्रीकांत शिंदे।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे...