जगताप की चतुराई, ब्रहम्णकर की बुद्धि

Date:

           

  • मिल कर खेल रहे हैं अवैध निर्माण को बचाने का खेल
  • नवरत्न किचन एंड बार को बचाने के लिए लाखों का किया लंच

मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली के आर/साउथ वार्ड का बिल्डिंग एंड फैक्ट्री डिपार्टमेंट भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा बना है। खास कर तब से जब से अभय जगताप यहां का डीओ और ब्रहम्णकर सहायक इंजीनियर की कुर्सी पर बैठे हैं।

            डीओ अभय जगताप

मनपा आर/साउथ वार्ड के गलियारों में इन दिनों यह चर्चा आम है कि डीओ अभय जगताप की चतुराई और सहायक इंजीनियर ब्रहम्णकर की बुद्धि से क्षेत्र में बन रहे या बन चुके अवैध निर्माणों को बचाने का खेल जमकर खेला जा रहा है। इस खेल को खेलने वाले दोनों अधिकारियों पर कांट्रक्टरों और भू-माफियाओं की तरफ से लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।

         

बता दें कि कांदिवली पश्चिम के वार्ड क्रमांक २० के गणेश चौक पर इन अधिकारियों की मेहरबानी से एक जीता जागता उदाहरण अवैध निर्माण के तौर पर खड़ा रह पूरे सिस्टम को मुंह चिढ़ा रहा है। यह अवैध निर्माण अब नवरत्न किचन एंड बार के रुप में पहचाना जाता है। यह अवैध निर्माण २०१९ में एक पुर्व मनपा कर्मचारी ने अपने रसूख के बल पर शुरु करवाया था। तब इस वार्ड के नगरसेवक रहे बाला तावड़े ने इसे तुड़वाने की भरसक कोशिश की। कई बार टूटा भी पर आखिर लक्ष्मी के आगे नगरसेवक जैसा प्रतिष्ठित पद हार गया। इस हार के लिए आर/साउथ में बैठे तत्कालीन मनपा अधिकारी जिम्मेदार रहे। टूटने और बनने के क्रम में यह अवैध निर्माण २०२२ में जा कर पूरा हुआ। तब बिल्डिंग एंड फैक्ट्री डिपार्टमेंट के डीओ की कुर्सी पर अभय जगताप और सहायक इंजीनियर की कुर्सी पर ब्रहम्णकर बैठ चुके थे।
इन दोनों ने नवरत्न किचन एंड बार जिस अवैध निर्माण में चल रहा है। उसे बचाने के लिए अंदरखाने क्या और कितना गोलमाल किया गया है यह किसी से छूपा हुआ नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

औरंगजेब की मजार पर सख्त पहरा।

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता रमजान का आखिरी शुक्रवार को लेकर...

कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय महाराष्ट्र में अस्तित्व बचाए रखने...

गौपालन के साथ उनका सम्मान और संरक्षण हमारी परंपरा– डॉ द्रिगेश यादव।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय यदुवंशियों और गाय के बीच...

भिवंडी में हत्या के प्रयास का आरोपी ‘तात्या’ जमानत पर रिहा।

● जेल के बाहर हंगामा, पुलिस ने समर्थकों को...