अपहरण और फिरौती मांगने को लेकर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

  • ‘डिजाइन’ चुराने के शक में दर्जी की पिटाई

मुंबई (सं. भा.) । एक सिलाई कंपनी में नौकरी छोड़ने वाले दर्जी ने पूर्व मालिक सहित उसके दो साथियों के खिलाफ अपहरण और फिरौती का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को हथौड़े, बांस और बेल्ट से पीटा और फिर उससे उसका मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। शिकायतकर्ता मोहम्मद शहाबुद्दीन शहादत अली अंसारी (३७) पेशे से दर्जी है और चारकोप इंडस्ट्रीयल इस्टेट के एक सिलाई कंपनी में काम करता था। शिकायतकर्ता मुख्य आरोपी सुनील के लिए सिलाई का काम करता था। वहां नौकरी छोड़ने के बाद सुनील को शक हुआ कि अंसारी ने शेरवानी का डिजाइन चुराया है। अंसारी करीब ८ बजे काम पर जा रहा था तभी आरोपी सुनील उर्फ सैम विकास दास और उसके साथ मौजूद उसके तीन साथियों ने उसे रोका और जबरन ऑटोरिक्शा में बैठा लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता को मालवणी ले जाया गया। वहां उसे एक कमरे में रखा गया। जहां उससे मारपीट करने के अलावा एक लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। वहां से किसी तरह से छूटने पर उसने पुलिस से संपर्क किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...