IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाने वाले “सलाम मुंबई” संदेश को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई के अध्यक्ष दीपक सिंह ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाईक को पत्र लिखकर इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने मांग की है कि “सलाम मुंबई” के स्थान पर “नमस्कार मुंबई” या “नमस्ते मुंबई” जैसे शब्दों का उपयोग किया जाए।


दीपक सिंह ने अपने पत्र में कहा कि मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है और यहां की भाषा, संस्कृति तथा परंपराओं का सम्मान हर सार्वजनिक मंच पर होना चाहिए। उनके अनुसार “सलाम मुंबई” शब्द मुंबई और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं करता। उन्होंने कहा कि “नमस्कार” और “नमस्ते” जैसे शब्द महाराष्ट्र की सामाजिक और सांस्कृतिक भावनाओं का अधिक उपयुक्त प्रतिनिधित्व करते हैं।


उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुंबई का नाम मुंबादेवी के नाम पर रखा गया है, इसलिए शहर की पहचान उसके मूल सांस्कृतिक संदर्भ में ही दिखाई जानी चाहिए। पत्र में कहा गया है कि मुंबई की सांस्कृतिक पहचान “सलाम” नहीं, बल्कि “नमस्कार” और “नमस्ते” से जुड़ी है।


भाजयुमो अध्यक्ष ने मांग की है कि भविष्य में आईपीएल या अन्य क्रिकेट मैचों के दौरान “सलाम मुंबई” जैसे संदेशों का प्रसारण बंद किया जाए और उसकी जगह “नमस्कार मुंबई”, “नमस्ते मुंबई” अथवा “जय महाराष्ट्र” जैसे संदेशों को प्राथमिकता दी जाए। उनका कहना है कि इससे महाराष्ट्र की अस्मिता और जनभावनाओं का बेहतर सम्मान होगा।


उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा भी जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

दूसरी बार ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे डॉ. श्रीकांत शिंदे।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे...

मुंबई में ड्रग तस्कर पर PIT-NDPS के तहत कार्रवाई, सातवीं बार किया गया नजरबंद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल...