मुंबई (सं. भा.) मुंबई जवेरी बाजार से एक गोल्ड व्यापारी ने 16 लाख कीमत के सोने के पेंडल, ब्रेसलेट, माला, चेन, टॉप्स और रिंग्स खरीदा और बैग में भरकर सीएसटी स्टेशन जा रहा था। जब वह अंजुमन स्कूल के पास पहुंचा तभी उसका बैग चोरी हो गया। 2 सितंबर को आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 303 के तहत चोरी का मामला दर्ज हुआ था।

इस मामले की जांच पड़ताल करते हुए आजाद मैदान पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि सोने के आभूषण के व्यापारी द्वारा खरीदा गया 16 लाख के आभूषणों से भरा बैग को रे रोड में रहने वाला 28 वर्षीय मुस्तफा अब्बास लबे ने लंपास किया है। पुलिस ने लबे को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आजाद मैदान पुलिस आरोपी लबे के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।


