- दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनों की 6000 फेरी
मुंबई (सं. भा.) दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे इस वर्ष 519 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष स्पेशल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है। पश्चिम रेलवे 86 विशेष ट्रेनों के साथ 1,382 फेरे चलाएगा, जो सभी जोन में सबसे अधिक हैं। दो महीनों में लगभग 6000 फेरे लगाते हुए, ये ट्रेनें लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। त्योहारों के इस मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।


